प्रयागराज, नवम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर की जानी-मानी रेडियो ब्रॉडकास्टर के राशि कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयागराज का नाम रोशन किया है। लंदन में आयोजित एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग (एआईबी) के 22वें वार्षिक पुरस्कार समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। 20 नवंबर को पार्क हयात, लंदन में आयोजित समारोह में यह सम्मान लगातार सात वर्षों तक एआईबी की अंतरराष्ट्रीय जूरी का हिस्सा रहने और प्रसारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। रेडियो की दुनिया में करीब तीन दशक का अनुभव रखने वाली के राशि कुमार को इससे पहले रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार और वॉयस ऑफ उत्तर प्रदेश के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: संगीतकार विजय चित्रकूट गौरव सम्मान से सम्मानित गैर-लाभकारी संस्था एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल ब्...