Prayagraj News: रोपे पौधे, रैली निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग एवं जिला गंगा समिति की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पौधारोपण हुआ एवं छात्र-छात्राओं ने जनजागरूकता रैली निकाली। प्रिंसिपल डॉ. सुजाता सिंह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। डिप्टी रेंजर (उप वन क्षेत्रपाल) दारा सिंह और 'नमामि गंगे' की जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा रोपित पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षक शिवाली श्रीवास्तव, संगीता बालाजी, रीना श्रीवास्तव, संगीता शर्मा, नेहा मखीजा, स्मिता वर्मा आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.