प्रयागराज, सितम्बर 26 -- Prayagraj News: रोटरी इलाहाबाद रॉयल्स की ओर से शनिवार को हमीदिया गर्ल्‍स डिग्री कॉलेज में हेल्थ कार्निवाल आयोजित किया गया। अवसर पर सैनिटरी पैड वितरित किया गया। साथ ही सात डॉक्टरों को उत्कृष्ट सेवाकार्य के लिए सम्मानित किया गया। संचालन पूर्व अध्यक्ष शाजिया फरहान ने किया। क्लब की अध्यक्ष शालिनी तलवार, प्रियंका, दिव्या गुप्ता, वर्षा, निधि कोहली मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...