प्रयागराज, जुलाई 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद ग्रैंड की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र में 21 पोषण किट वितरित किया गया। साथ ही 250 से अधिक बच्चों के लिए खिलौने, कपड़े और खाद्य सामग्री वितरित किए गए। रोटेरियन सुगंध वर्ष्णेय ने क्लब ने अपने सामाजिक सरोकार के तहत जरूरतमंद लोगों की मदद करने में सदैव तत्पर पर रहता है। चेयरपर्सन रोटेरियन संकेत अग्रवाल ने कहा क्लब के सहयोग से लोगों की मदद करने में सहूलियत हो रही है। डॉ. शालिनी द्विवेदी ने क्लब के समर्पण प्रकल्प को सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...