Prayagraj News: रोटरी ग्रैंड के अध्यक्ष बने अभिषेक सुल्तानिया
प्रयागराज, जुलाई 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। रोटरी क्लब इलाहाबाद ग्रैंड का अधिष्ठापन समारोह बुधवार को अशोक नगर स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटेरियन अभिषेक आर. सुल्तानिया ने अध्यक्ष, यश अग्रवाल ने सचिव और सृष्टि अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद का दायित्व संभाला। मुख्य अतिथि पूनम गुलाटी ने क्लब की ओर से किए जा रहे सामाजिक सरोकार पर प्रकाश डाला। साथ ही नए पदाधिकारियों को शुभकामना दी। यश ने कहा कि क्लब की ओर से रक्तदान शिविर और पौधरोपरण कार्यक्रम नियमित आयोजित किए जा रहे हैं। क्लब की ओर से वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री व कपड़े आदि वितरित जाएंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रोटरी संगम ने झलवा में किया पौधरोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.