प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: रोटरी इलाहाबाद की ओर से रविवार को अल्लापुर स्थित साकेत अस्पताल में प्रसूताओं को फल, दूध, साबुन, डायपर, बेबी शैम्पू आदि वितरित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नीता वर्मा ने क्लब के सामाजिक सरोकार की सराहना की। स्वागत प्रकल्प की अध्यक्ष नीलिमा अग्रवाल ने किया। क्लब के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। आभार ज्ञापन सचिव नीरज कुमार ने किया। डॉ. एसडी वर्मा, डॉ सीएस गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, प्रज्ञा गुप्ता, राजेश अग्रवाल, करुणेश अग्रवाल, निदेशक डॉ. अशोक शुक्ल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...