प्रयागराज, जुलाई 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। एमपी बिरला शिक्षा भवन एवं इंटर कॉलेज झूंसी में विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ईको क्लब की ओर से शनिवार को पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पौधों एवं पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकालकर 'प्रकृति बचाएं, पर्यावरण बचाएं और पृथ्वी को सुरक्षित बनाएं' का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...