Prayagraj News: रैली निकालकर स्तन कैंसर प्रति किया जागरूक
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कमला नेहरू अस्पताल में सोमवार को स्तन कैंसर जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर कैंसर की शीघ्र पहचान, स्वास्थ्य की जांच और परामर्श के बारे में जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ कार्यकारी चिकित्साधिकारी डॉ. मधु चंद्रा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएन सक्सेना और निदेशक प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर परामर्शदाता डॉ. सर्वेश गुप्ता ने कहा कि स्तन कैंसर की बढ़ती बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक होना जरूरी है। रैली में नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं, डॉक्टर और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। पद्मश्री डॉ. बी पॉल, डॉ. सपन श्रीवास्तव, डॉ. राधा रानी घोष, डॉ. शुभा पांडेय, डॉ. कचनार वर्मा,डॉ. सोनिया तिवारी मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : एड्स, सिफिलिस और हेपेटाइटिस से बचाव के लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.