Prayagraj News: रैपिडो चालक को तमंचे के बल पर लूटा
प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: एयरपोर्ट क्षेत्र में तमंचे के बल पर रैपिडो चालक को लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीपलगांव झलवा निवासी रजत त्रिपाठी की तहरीर के मुताबिक वह रैपिडो में काम करते हैं। छह अगस्त की रात करीब पौने दस बजे धर्मपाल के नाम से करामत चौकी से यूनाइटेड मिडसिटी तक की राइड बुक हुई थी। वह सवारी को लेकर निकले तो अबरार डेयरी के पास लखनपुर रोड पर सवारी ने बाइक रुकवाई और तमंचा सटाकर खेत में ले गया, जहां उसका एक साथी पहले से मौजूद था। दोनों ने मारपीट कर मोबाइल, 850 रुपये और अन्य सामान लूट लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.