प्रयागराज, सितम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के पास रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी नई स्कूटी अज्ञात चोर चाबी लेकर उड़ा ले गया। चोरी की पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है। वाराणसी के महमूरगंज निवासी नीरज सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर की शाम वह एयरपोर्ट के पास स्थित अपने जीजा के रेस्टोरेंट पहुंचे थे। उन्होंने अपनी स्कूटी रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी की थी। वाहन पर डीलर की नंबर प्लेट लगी थी। स्कूटी की चाबी रेस्टोरेंट के अंदर हैंगर पर टंगी थी। वह फोन पर बात कर रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति रेस्टोरेंट में आया और चाबी उठाकर बाहर चला गया। इसके बाद उसने चाभी से स्कूटी स्टार्ट की और लेकर फरार हो गया। रेस्टोरेंट के अंदर और बाहर लगे स...