प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में रेलवे संपत्ति की चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जनवरी से सितंबर 2026 तक 260 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ ने चोरी के 130 मामलों में से 120 का खुलासा किया। इस दौरान करीब 9.94 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई। रेलवे के अनुसार, नौ महीने में चोरी गई संपत्ति का अनुमानित मूल्य 12.20 लाख रुपये था। वहीं, सितंबर में चोरी के 11 मामले दर्ज हुए। इनमें छह मामलों का खुलासा कर 46,973 रुपये की संपत्ति बरामद की गई और 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ ने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...