प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: रेलवे स्टेशन, ट्रैक और ट्रेन के भीतर बिना अनुमति वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। सोशल मीडिया पर रील और व्लॉग बनाने के बढ़ते चलन को देखते हुए प्रयागराज मंडल ने कंटेंट क्रिएटर और आमजनों के लिए चेतावनी जारी की है। मंडल के अनुसार, रेलवे परिसर, यार्ड, डिपो और वर्कशॉप में शूटिंग के लिए पहले अनुमति लेना जरूरी है। पटरियों पर जाना, प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करना और वीडियो के लिए जानलेवा स्टंट करना प्रतिबंधित है। रेलवे ने भ्रामक जानकारी और असुरक्षित गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...