Prayagraj News: रेलवे ट्रैक पर जेसीबी ले जाने वाले चालक पर मुकदमा दर्ज
प्रयागराज, जुलाई 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अटरामपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत रूप से जेसीबी ले जाने वाले चालक के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल ने मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि जेसीबी चालक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक के किनारे रखा रेल लाइन का लोहे का एक टुकड़ा जेसीबी में फंस गया और पटरी पर जा गिरा। कुछ ही देर बाद वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी के इंजन से लोहे का टुकड़ा टकरा गया। हालांकि चालक की सतर्कता और संयोग से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन घटना के कारण कुछ समय के लिए रेल संचालन प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना के दूसरे दिन इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। हालांकि दो दिन बाद भी आरपीएफ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.