Prayagraj News: रेलवे का केबल क्षतिग्रस्त करने का आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज, नवम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। हंडिया-रामनाथपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे की क्वार्ड केबल क्षतिग्रस्त करने के मामले में आरपीएफ प्रयागराज रामबाग ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। 22 नवंबर को क्वार्ड केबल क्षतिग्रस्त मिली थीं। रेलवे की शिकायत पर रामबाग आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मंगलवार को जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर जीटी रोड स्थित समपार संख्या 52/एसी के पास से श्याम भारतीय निवासी बगहा, हंडिया को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। हालांकि उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.