प्रयागराज, नवम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रयागराज में गुरुवार को 54वीं अखिल भारतीय हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता राजन कुमार श्रीवास्तव ने की, जबकि मंडल कार्यालय में शैलेन्द्र कुमार सिंह अध्यक्ष रहे। शाखा मंत्री श्रीचन्द ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में होगी। परिणाम अखिल भारतीय स्तर पर जारी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...