प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह ने दीपावली पर प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज मंडल नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मचारियों से मुलाकात कर मिठाइयां बांटीं और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने त्योहार के दौरान भी लगातार सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के समर्पण की सराहना की। जीएम ने प्रयागराज जंक्शन की क्रू लॉबी में लोको पायलटों से मुलाकात कर रेल सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। स्टेशन अधीक्षक, मुख्य टिकटिंग निरीक्षक और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय में व्यवस्थाओं की समीक्षा की। स्वच्छताकर्मियों को भी मिठाई बांटी। इसके बाद मंडल नियंत्रण कार्यालय पहुंचकर ट्रेनों के संचालन और निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रेल कर्मियो...