Prayagraj News: रेलकर्मियों का न्यूनतम वेतन 69 हजार करने की मांग
प्रयागराज, नवम्बर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की सभा गुलाब मेंशन, सिटी साइड में हुई। इसमें आठवें वेतन आयोग के समक्ष कर्मचारियों की 10 सूत्री मांगें रखने का निर्णय लिया गया। इनमें 69 हजार रुपये न्यूनतम मूल वेतन, 3.833 फिटमेंट फैक्टर, छह प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि और सेवाकाल में पांच पदोन्नतियां शामिल हैं। इस दौरान ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन का महामंत्री बनाए जाने पर रूपम पाण्डेय का स्वागत किया गया। संगठनात्मक बदलाव संबंधी प्रस्ताव भी पारित हुए। यह भी पढ़ें- रेलवे कर्मचारियों के लिए जोखिम भत्ता और समान वेतनमान की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.