Prayagraj News: रेड हाउस ने जीती इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता
प्रयागराज, नवम्बर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज में शनिवार को आयोजित इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रेड हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। रेड हाउस ने कुल 42 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 38 अंकों के साथ ग्रीन हाउस दूसरे स्थान पर रहा। येलो और ब्लू हाउस को क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान मिला। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं मुख्य अतिथि विंग कमांडर प्रथमेश जैन, रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर महफूज अहमद और एनसीआर के अकाउंटेंट ऑडिट ऑफिसर प्रशांत सोनी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. वीएन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.