प्रयागराज, नवम्बर 2 -- Prayagraj News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बरईपुर रामनगर गांव में राजेश यादव के घर में जमीन के भीतर नीले ड्रमों में भरकर रखे गए करोड़ों रुपयों की बरामदगी के बाद चल रही खोदाई शनिवार आधी रात आयकर विभाग ने बंद करा दी। आयकर विभाग की टीम बरामद नोटों के साथ करोड़ों की जमीन के कागजात और घर में मिले बड़ी मात्रा में आभूषण अपने साथ ले गई है। आगे की कार्रवाई की रणनीति बनाई जा रही है। गौरतलब है कि बुधवार को मामला सामने आने के बाद गुरुवार को पुलिस और अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं थीं। आयकर विभाग की एंट्री के बाद मामला गरमा गया था। खोदाई में तीन नीले ड्रेम में करोड़ों रुपये बरामद होने से हर कोई हतप्रभ रहा। आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जमीन में दबाकर रखी गई नकदी का स्रोत क्या है। फिलहाल स्पष्ट ...