Prayagraj News: रुपये और जेवर लेकर किशोरी गायब, तीन पर केस दर्ज
प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी अपने घर से रुपये और लाखों के सोने-चांदी के जेवर समेटकर गायब हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि 30 जुलाई की भोर में उसकी पुत्री अचानक घर से गायब हो गई। आरोप है कि पड़ोसी गांव का एक युवक अपने पिता और बहन की मदद से उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। बेटी घर में रखे एक लाख रुपये और लाखों रुपये के जेवर भी ले गई है। पुलिस ने आरोपी विकास हरिजन, उसके पिता बिरजू लाल तथा बहन (धमोइया गांव) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है。
किशोरी को भगाने का एक और मामला दर्ज सरायइनायत थाना क्षेत्र के ही एक अन्य गांव से तीन दिन पूर्व एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.