Prayagraj News: रिटायर दरोगा को डिजिटल अरेस्ट कर 77.80 लाख की ठगी
प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: रिटायर दरोगा को 10 दिन तक कथित डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 77.80 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। आरोप है कि शातिर ठगों ने खुद को लखनऊ पुलिस मुख्यालय का इंस्पेक्टर और एटीएस का आईजी बताकर आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त होने का डर दिखाया। व्हाट्सएप पर फर्जी गिरफ्तारी वारंट, समझौते से संबंधित दस्तावेज और असलहे-कारतूस की तस्वीरें भेजकर बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराए। साइबर क्राइम पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। कौंधियारा के रहने वाले गजेंद्र नाथ मिश्र करीब दिन साल पहले यूपी पुलिस में दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए है। उनकी तहरीर के मुताबिक, 30 अक्तूबर को एक शख्स ने फोन कर खुद को लखनऊ पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ निरीक्षक आकाश शर्मा बताया। उसने कहा कि उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.