प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से गुरुवार को प्रयागराज का भी मौसम बदल गया। बेमौसम हुई बारिश से जन-जीवन प्रभावित रहा। आसमान में छाए बादलों और बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। सुबह कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली लेकिन शाम तक काले बादल छाए रहे। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश से दिन के तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 30, 31 अक्तूबर व एक नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दो को मौसम साफ रहने के बाद तीन नवंबर को गरज-चमक के फिर बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें- UP Rain: अर्नब तूफान यूपी पहुंचा, काशी से लेकर अयोध्या तक तेज हवाओं संग बारिशबारिश से तापमान में गिरावट गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री से...