Prayagraj News: रिकवरी एजेंट बताकर पहले रुपये लिए, फिर मारपीट कर छीन ली बाइक
प्रयागराज, जुलाई 25 -- Prayagraj News: मऊआइमा के महरौड़ा निवासी युवक ने रिकवरी एजेंट बताने वाले कुछ लड़कों पर पहले रुपये लेने, फिर मारपीट कर जबरन पेपर पर हस्ताक्षर कराने और बाइक छीनने का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक का आरोप है कि पिटाई से उसके पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया। वारदात कैंट थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महरौड़ा निवासी अंशु कुमार की तहरीर के मुताबिक, उसके पिता सुरेंद्र कुमार ने 2023 में फाइनेंस पर बाइक खरीदी थी। आरोप है कि उसके पिता बाइक से शहर गए थे, जहां कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर में खुद को रिकवरी एजेंट बताने वाले चार-पांच लड़कों ने पहले उनसे पैंतीस सौ रुपये लिए, फिर मारपीट कर बाइक छीन ली। आरोप है कि इस दौरान लड़कों ने जबरन कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करा लिए। पीड़ित का कहना है कि मारपीट में सिर पर गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.