प्रयागराज, जुलाई 5 -- Prayagraj News: 19 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित प्रयागराज यात्रा और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भगवतपुर ब्लॉक के मंदिर परिसर में कांग्रेस की बैठक हुई। मुख्य अतिथि गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने बूथ, मंडल और न्याय पंचायत पदाधिकारियों को सक्रिय होकर छात्रों से संपर्क करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष आलोक कनौजिया ने और संचालन राजेश तिवारी 'कल्लू' ने किया। बैठक में डॉ. अमर सिंह पटेल, अभिनंदन तिवारी, चन्द्रबली चौधरी, उदयभान कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मिशन 2027 में जुटी कांग्रेस, नगर-ब्लॉक स्तर पर निकलेगी पदयात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...