Prayagraj News: रास्ते पर गेट लगाने के विरोध में युवती से मारपीट
प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। करैलाबाग निवासी खुशबू निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नारायणपुरम कॉलोनी स्थित उसके मकान में कई किराएदार रहते हैं।आरोप है कि पड़ोसी गेस्ट हाउस संचालक अरुण कुशवाहा ने उसके मकान के सामने कब्जे की नीयत से गेट लगवा दिया, जिससे आने-जाने का रास्ता बाधित हो गया। उसने गेट हटवा दिया तो अरुण कुशवाहा, उसके गेस्ट हाउस के मैनेजर रोबिन सिंह और राहुल कुशवाहा ने उसके साथ गालीगलौज व मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस गेस्ट हाउस संचालक समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.