Prayagraj News: राष्ट्र निर्माण में भूगोलवेत्ताओं की भूमिका अहम : प्रो. देवेंद्र
प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में सोमवार को राष्ट्र निर्माण में भूगोलवेत्ताओं की भूमिका विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं मेकर्स ऑफ इंडियन ज्योग्राफी के संस्थापक प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में भूगोलवेत्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण है। भूमि उपयोग, संसाधन प्रबंधन, नगर नियोजन, कृषि, औद्योगिक विकास और ग्रामीण नियोजन जैसे क्षेत्रों में उनकी भूमिका को अनदेखा नहीं किया जा सकता। सरकारी विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों में भी भूगोलवेत्ताओं का अहम योगदान रहा है। विभागाध्यक्ष प्रो. एआर सिद्दीकी ने संचालन किया। प्रो. अश्वजीत चौधरी सह-समन्वयक रहे। डॉ. आरती कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.