प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज में राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत आने वाले तीन टोल प्लाजा पर आने वाले समय में बिना रुके चार पहिया या लग्जरी वाहन आसानी से निकलेंगे। इसके लिए उप्र-मप्र सीमा पर स्थित हर्रो, चित्रकूट मार्ग पर उमापुर और प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर करछना के पास स्थित मुंगारी टोल प्लाजा पर मल्टी लेन फ्लो टोलिंग सिस्टम की व्यवस्था लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस सिस्टम को तीनों टोल प्लाजा पर लागू करने से संबंधित प्रस्ताव नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की प्रयागराज इकाई की ओर से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दिल्ली मुख्यालय को भेजा जा चुका है। यह टोलिंग सिस्टम मलाक हरहर से स्टेनली रोड के बीच निर्माणाधीन सिक्स लेन ब्रिज पर लागू किया जा चुका है। जिसकी एक लेन पर 30 नवंबर आवाग...