प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ के ऐशबाग में आयोजित राष्ट्रीय कब-बुलबुल बाल महोत्सव में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की आयशा आलम ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। देश के 10 राज्यों से आए लगभग 250 प्रतिभागियों के बीच आयशा ने 'एक पेड़ मां के नाम' विषय पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।सहायक कार्मिक अधिकारी नवाब आलम की पुत्री आयशा के साथ ही राज्य आयुक्त (स्काउट) एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अग्रवाल की पुत्री आरवी अग्रवाल तथा पावर कंट्रोल मुख्यालय में तकनीशियन ग्रेड-1 राम सिंह पाल की पुत्री अर्णा पाल ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रैंप वॉक से दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव में सात से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए 13 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भारत स...