प्रयागराज, सितम्बर 9 -- Prayagraj News: रामबाग रेलवे स्टेशन पर जलभराव के दौरान बंद की गई तीनों लिफ्ट बुधवार को शुरू हो गई। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने यात्रियों की समस्या को उजागर किया था। लिफ्ट बंद होने से बुजुर्ग, महिलाएं, बीमार और दिव्यांग यात्रियों को परेशानी हो रही थी। सामान के साथ सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। तीनों लिफ्ट शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...