प्रयागराज, अगस्त 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रामबाग उपकेंद्र के पावर ट्रांसफॉर्मर में शुक्रवार तड़के खराबी आने से हजारों घरों की बिजली गुल हो गई। सुबह बिजली न होने से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। दोपहर से शाम तक कई मोहल्लों में फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं करेली समेत अन्य मोहल्लों में रात में भी बिजली गुल रही। लोगों की रात उमस में बीती。

बिजली ट्रांसफॉर्मर में खराबी जीवन ज्योति अस्पताल के पास स्थित रामबाग उपकेंद्र के पावर ट्रांसफॉर्मर का सीटी बॉक्स शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे खराब हो गया। इससे रामबाग, कोठापार्चा और सुलाकी फीडर से जुड़े रामभवन सम्मेलन मार्ग, लोहिया पांडेय का हाता, बहादुरगंज, शिवचरण लाल रोड, एससी बासु रोड, ऊंचामंडी, बंशीधर मार्केट और त्रिपोलिया समेत कई मोहल्लों में बिजली गु...