प्रयागराज, अगस्त 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, नैनी परिसर के ब्लॉक सी से रविवार को करीब सात फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) पकड़ा गया। विश्वविद्यालय के प्रो. एनबी सिंह 'हरियाली गुरु' ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि वह अब तक एक हजार से अधिक सांप और करीब 50 अजगरों का रेस्क्यू कर चुके हैं। विश्वविद्यालय परिसर में सांप निकलने की सूचना पर टीम सक्रिय हुई और अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...