प्रयागराज, जुलाई 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पुजारी मानव सेवा एवं प्रकृति संरक्षण संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने राजापुर क्षेत्र में योगा पार्क स्थापित किए जाने को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। संस्थान के अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद मिश्र मनोज ने कहा कि राजापुर में बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए योगा पार्क का निर्माण किया जाना जरूरी है। इस अवसर पर पार्षद भास्कर पटेल, पार्षद अहमद अली, पार्षद भोला तिवारी, इंद्रपाल यादव, सुनीता जायसवाल, संदीप तिवारी, अनिल पांडेय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...