प्रयागराज, सितम्बर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। श्री कटरा रामलीला कमेटी की रामलीला के लिए रविवार को प्रमुख पात्रों के नामों की घोषणा की गई। छह वर्षों से रंगमंच की दुनिया में सक्रिय राजवीर सिंह लगातार दूसरी बार मंच पर प्रभु श्रीराम की भूमिका में दिखाई देंगे। जसरा की रहने वाली सूर्या सिंह परिहार वर्ष 2024 के बाद दूसरी बार माता जानकी का किरदार निभाने के लिए चुनी गईं हैं। दस वर्षों से रंगमंच में सक्रिय चंकी बच्चन भी दूसरी बार लक्ष्मण की भूमिका निभाने को चुने गए हैं।

कलाकारों की भूमिकाएँ हनुमान की भूमिका में दुर्गेश पांडेय, रावण की भूमिका में शरद कुशवाहा व भरत की भूमिका में अंशुमान सिंह दिखाई देंगे। कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त कक्कू भइया व महामंत्री उमेश चंद्र केसरवानी ने पात्रों के कलाकारों की घोषणा की। अध्यक्ष ने बताया ...