प्रयागराज, अगस्त 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज व्यापार मंडल महिला इकाई की जिलाध्यक्ष जूही श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में राखी उत्सव और मेहंदी महोत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालीं महिलाओं को पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा महिलाओं ने गेम्स, डांस और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में शिखर खन्ना, सुनीता चोपड़ा, स्वरिका रश्मि, मीना, मंजू, खुशी, अर्चना, श्वेता, शालिनी, कंचन, सोनी, अनुराधा, उषा आदि उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: राखी मेकिंग व मेंहदी प्रतियोगिता में बच्चियों ने दिखाया हुनर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...