प्रयागराज, अगस्त 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था किरण की ओर से रविवार को राजर्षि टंडन मंडपम में 'एक शाम रफी साहब के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में नवोदित कलाकारों ने सदाबहार गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभम पांडेय, वीरेंद्र कुमार पांडेय, शालिनी खरे, योगेंद्र पांडेय, संजय मजूमदार, संजय कुशवाहा ने एक से बढ़कर गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि डॉ. पीके सिन्हा रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व कमिश्नर आरएस वर्मा, कवयित्री प्रीता बाजपेई, चौधरी सईद अहमद, शरद शांगलू, मोतीलाल बौद्ध मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...