प्रयागराज, अगस्त 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रक्षाबंधन पर इस बार बहनों की राखी के साथ मिठाई का डिब्बा देने की जेब भी कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। त्योहार से ठीक पहले चीनी, काजू और बादाम के दाम बढ़ने से मिठाइयों और ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक की कीमत पर असर पड़ा है। हालांकि कुछ मिठाई कारोबारियों ने ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ न डालने के लिए दाम नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: चीनी की बढ़ी कीमतों ने बाजार की बढ़ायी परेशानीचीनी के दाम में वृद्धि मुट्ठीगंज गल्लामंडी के थोक विक्रेता आनंद केसरवानी ने बताया कि करीब 10 दिन पहले चीनी 5,500 रुपये क्विंटल थी, जो अब बढ़कर 6,500 रुपये क्विंटल हो गई है। यानी थोक बाजार में 1,000 रुपये क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। जनरल स्टोर संचालक प्रमिल केसरवानी के मुताबिक फुटकर में च...