प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: कर्नलगंज में भारद्वाज कॉरिडोर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे वह घर के पास खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले के आशीष गोस्वामी, अजय गोस्वामी और चार-पांच अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पिता बसंत लाल और बहन मीनू कश्यप बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। बहन के साथ अभद्रता करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...