प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से शुक्रवार को वेलनेस सेंटर में योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस मनाया गया। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत का आधार हैं। कुलसचिव डॉ. विनीता यादव ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अतुल कुमार वर्मा ने स्वयंसेवकों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। योग गुरु डॉ. मुकेश कुमार द्विवेदी ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान का प्रशिक्षण दिया। डॉ. उत्कर्ष उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- Simdega News: नशा मुक्त आत्मरक्षा और योग पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स...