प्रयागराज, नवम्बर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) और प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती के बदले नियमों ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्राविधिक चित्रकला विषय में परीक्षार्थियों की संख्या कम कर दी है। पिछले साल इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 में संशोधन करते हुए टीजीटी चित्रकला के लिए कला विषय के साथ स्नातक और बीएड अथवा बीएफए के साथ बीएड (अधिमानी अर्हता) करने वाले अभ्यर्थियों को मान्य किया गया है। इसके अलावा पीजीटी चित्रकला में रेखांकन और चित्रकला (ड्राइंग एंड पेंटिंग) में स्नातकोत्तर उपाधि और शिक्षा स्नातक (बी॰एड॰) की उपाधि मान्य हो गई है। संशोधन से पहले तक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी हाईस्कूल और इंटर में प्राविधिक चित्रकला एकल विषय से पास होकर टीजीटी-पी...