प्रयागराज, अगस्त 28 -- Prayagraj News: यूपीटीईटी का परिणाम घोषित होने के बाद रिजेक्ट लिस्ट में शामिल तकरीबन 60 हजार अभ्यर्थियों की बेचैनी बढ़ गई है। इनमें तमाम शिक्षक हैं जिनकी नौकरी दांव पर लगी हुई है, जबकि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में आगामी नई शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थियों के परिणाम भी रिजेक्ट हुए हैं। परिणाम घोषित होने के दूसरे दिन गुरुवार को 300 से अधिक अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पहुंचकर प्रत्यावेदन दिया और रिजल्ट घोषित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- 'आंसरकी में पास हो रहा था, पर रिजल्ट में रिजेक्ट लिखा', 60 हजार के UPTET परिणाम अस्वीकृतअभ्यर्थियों की मांग अभ्यर्थियों का कहना है कि गोला भरने में हुई मामूली गलतियों को नजरअंदाज करते हुए उनकी ओएमआर शीट का मैन्युअल मूल्यांकन करा...