Prayagraj News: यूपीआई टैक्स को हमेशा के लिए हटाने की मांग
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: व्यापारी एकता समिति की ओर से गुरुवार को चौक में प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने जीएसटी में और सरल सुधार करने की मांग उठाई। विजय गुप्ता ने कहा कि दीपावली को देखते हुए सरकार ने यूपीआई पर बढ़ाए गए टैक्स को 15 अक्तूबर तक टाल दिया है, लेकिन व्यापारी इससे संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह हटाने की मांग की। कहा कि सरकार को व्यापारियों की समस्याओं के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाना चाहिए। व्यापारियों से मिलने वाले टैक्स से ही विकास कार्य होते हैं, ऐसे में उन्हें बार-बार परेशानी में डालना उचित नहीं है। बैठक में बृजेश निषाद, चंद्र प्रकाश कौशल, शशांक केसरवानी, आशा केसरवानी, आशुतोष मालवीय, इमरान अली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.