प्रयागराज, जुलाई 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एयरपोर्ट थानाक्षेत्र में एक युवती से अश्लील हरकत का विरोध करने पर उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिकायत करने पहुंची युवती की मां की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। इसके बाद आरोपियों ने घर पहुंचकर युवती और उसके दिव्यांग पिता के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एयरपोर्ट थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई को वह बाथरूम से लौट रही थी। इसी दौरान गांव का प्रिंस उसके पास आया, हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर वह वहां से भागकर अपनी मां के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। जब उसकी मां शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची तो प्रिंस, सुधाकर, देव...