प्रयागराज, जुलाई 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सब्जी मंडी झोपड़पट्टी निवासी एक युवती ने रविवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। युवती के आत्महत्या की वजह ज्ञात नहीं हो सकी। रीवा के गढ़ थानाक्षेत्र के हिनौती निवासी दिनेश साकेत पत्नी और बच्चों के साथ बक्शी बांध सब्जी मंडी के पास झोपड़पट्टी में रहता है। उसकी 19 वर्षीय बेटी पूनम ने रविवार दोपहर करीब दो बजे फांसी लगा ली। उस वक्त वह झोपड़ी में अकेली थी। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज संजय सिंह ने बताया कि युवती ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...