प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। करेली में किराए पर रहने वाले एक युवक से क्यूनेट कंपनी में निवेश के नाम पर तीन लाख 73 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई।पीड़ित शिव प्रसाद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करने वाले एक व्यक्ति ने निवेश पर मुनाफे का लालच दिया। उसके झांसे में आकर उन्होंने अलग-अलग किस्तों में रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। निवेश का लाभ मांगने पर आरोपी ने जवाब देना बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...