प्रयागराज, नवम्बर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार मेडिकल चौराहे पर मंगलवार सुबह नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान स्थानीय पार्षद और उनके समर्थकों का एक युवक से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो हाथापाई हुई। इस मामले में जॉर्जटाउन पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभासद आकाश सोनकर और उनके 10 से अधिक अज्ञात साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। पीड़ित कुलदीप सिंह ने बताया कि मेडिकल चौराहे पर चल रही नगर निगम की कार्रवाई के दौरान पार्षद आकाश सोनकर व उनके सहयोगियों ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ उन्हें दौड़ा लिया।

कार पर पथराव का आरोप हालात बिगड़ते देख कुलदीप सिंह ने अपनी कार में बैठकर वहां से निकलन...