प्रयागराज, सितम्बर 6 -- Prayagraj News: थरवई थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 25 सेकंड के वीडियो में कई युवक हाथ में लाठी-डंडा लेकर कुछ युवकों को दौड़ा कर पीट रहे हैं। युवकों को बचाने आई महिला से भी मारपीट कर रहे हैं। इंस्पेक्टर थरवई पंकज सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो दुआरी गांव का है। पीड़ित युवक से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...