Prayagraj News: युवक को जमीन पर गिराया और उस पर बैठकर पीटा
प्रयागराज, अगस्त 27 -- Prayagraj News: रंजिश के चलते युवक को जमीन पर गिराकर पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन, 'हिन्दुस्तान' ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है। पीड़ित युवक ने शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव के संदीप यादव पुत्र राम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह शहर से गुरुवार को गांव आया था। मैदान में बैठकर मोबाइल फोन से बात कर रहा था। तभी गांव के कुछ युवक पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर जमीन पर गिराया और उस पर बैठकर पिटाई करने लगे। मदद करने आए एक युवक को भी पीटा गया। मोबाइल फोन और दो हजार रुपये भी छीन लिया। इसी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 12 सेकेंड के वायरल वीडियो में एक युवक को पीटा जा रहा है। नजदीक खड़ी कुछ महिलाएं उसे बचाने की गुहार लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.