Prayagraj News: युवक कर रहे छात्रा का उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज
प्रयागराज, अगस्त 24 -- Prayagraj News: कीडगंज में किराये पर रहकर पढ़ाई करने वाली एक छात्रा ने दो युवकों पर पीछा करने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। प्रतापगढ़ की रहने वाली छात्रा ने तहरीर में बताया कि वह किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि पड़ोसी अक्षय पंडा और आर्यश मेहरा पिछले कई दिनों से उनका पीछा करते हैं, गालीगलौज करते हैं और घर के सामने जलती सिगरेट फेंककर परेशान करते हैं। इससे वह मानसिक तनाव में है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.