Prayagraj News: यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
प्रयागराज, अगस्त 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यात्रियों की सुविधा और उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, यात्रियों को उड़ान, बोर्डिंग, सामान या अन्य यात्री सुविधाओं से जुड़ी समस्या होने पर सहायता के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। प्रदर्शित किए जाने वाले नंबरों के जरिये वे सीधे संबंधित जिम्मेदार अधिकारी तक अपनी शिकायत या समस्या पहुंचा सकेंगे। एयरपोर्ट पर ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर का 8765195285 और इंडिगो का 9625319099 नंबर उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा पैसेंजर असिस्टेंट कंट्रोल रूम के 011-1124-632987 और 011-1124-604283 नंबर भी यात्रियों के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.