Prayagraj News: यातायात पुलिस की दिखी सख्ती, 34 वाहनों का चालान
प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात पुलिस ने बुधवार को शहर में स्कूलों के छुट्टी के दौरान विशेष अभियान चलाया। इस दौरान स्कूली बसों समेत अन्य वाहन सड़कों पर बेतरतीब खड़े होने से जाम लगा रहा। यातायात पुलिस ने दस स्कूली बसों समेत कुल 34 वाहनों का चालान किया। पुलिस की कार्रवाई से स्कूली बस व अन्य वाहन चालकों में खलबली मची रही।यातायात निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि स्कूल खुलने से पहले सभी विद्यालय प्रबंधन को सड़कों पर वाहन नहीं खड़े होने का पत्र भेजा गया था। साथ ही स्कूल परिसर के अंदर ही वाहनों को खड़ी कर बच्चों को उतारने और बैठाने की अपील की गई थी। इसके बावजूद स्कूलों के छुट्टी के समय मनमानी नहीं थम रही है। सिविल लाइंस और जार्जटाउन में कई स्कूलों के छुट्टी के दौरान वाहन चालकों की मनमानी से जाम लगा रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.